ओबीसी मामले में बसपा ने राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ओबीसी मामले में बसपा ने राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 22 दिसम्बर,मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग का आरक्षण समाप्त होने पर डिंडोरी में बसपा जिलाध्यक्ष असगर सिद्दकी ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ओबीसी आरक्षण  को बहाल किया जाय । बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस व भाजपा पार्टी पिछड़ा वर्ग के लोगो के साथ राजनीति कर रही है त्रिस्तरीय पंचायत में ओबीसी वर्ग का आरक्षण समाप्त करने दोनों पार्टियों की अहम भूमिका है । बसपा जिला अध्यक्ष ने राज्यपाल से निवेदन करते हुए पिछड़ा वर्ग समाप्त आरक्षण को बहाल करने को कहा ।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।