14 एवं 15 मार्च को जिले में प्रवास रहेगा भाजपा प्रदेश मंत्री का - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

14 एवं 15 मार्च को जिले में प्रवास रहेगा भाजपा प्रदेश मंत्री का

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 12 मार्च,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संघठन महामंत्री सुहास भगत की योजनानुसार पूर्व संभागीय संघठन मंत्री एवं भाजपा प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया का डिण्डोरी जिले में आगमन हो रहा है।
 विदित है कि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन, भाजपा मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में सभी मंडलो में समर्पण निधि टीम के साथ निधि एकत्रित करने का कार्य चल रहा है। आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी जयसिंह मरावी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समर्पण निधि महाअभियान को गति देने के लिए 14 एवं 15 मार्च को भाजपा प्रदेश मंत्री का विभिन्न मंडलो में प्रवास रहेगा। इस योजना के अनुसार 14 मार्च को सुबह 10:00 बजे मेहंदवानी, दोपहर 12:00 बजे शहपुरा, 02:00 बजे शाहपुर एवं 04:00 बजे गाड़ासरई पहुचकर मंडलो की बैठक लेंगे और रात्रि विश्राम अमरकंटक में करेंगे। द्वितीय दिवस 15 मार्च को सुबह अमरकंटक से 10:00 बजे करंजिया, दोपहर 12:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय डिण्डोरी पहुचकर मंडल की बैठक लेंगे। इसके पश्चात  भदौरिया शाम 06:00 बजे जबलपुर पहुंचकर ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। सभी मंडल अध्यक्षो से निर्धातित समयानुसार अपने अपने मंडलों की बैठक आयोजित करने के लिए कहा गया है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।