युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार को रूसा के पास तेलीटोला में एक युवक ने पेड़ पर फाँसी लगा कर खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार अहिवरन मराबी पिता स्व. जुगराज सिंह मरावी निवासी तालाब टोला रूसा 21 मई की शाम लगभग 7 बजे घर से बिना बताए निकला था शनिवार 22 मई  को लगभग 2 बजे तेलीटोला रूसा में जयकन्द धुर्वे के खेत में बबूल के पेड़ पर फांसी में लटका हुआ दिखा।

परिजनों के अनुसार विगत एक सप्ताह से बीमार के चले मृतक मानसिक तनाव में था। मौके पर पहुँची पुलिस टीम थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पेन्द्रो, ए एस आई धनंजय साहू की टीम ने शव का पंचनामा बना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।