बिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देश - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देश

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 3 सितम्बर, जनपद मुख्यालय ग्राम पड़रिया में 31 अगस्त 2026 को विद्युत ट्रांसफार्मर गिरने की घटना की शिकायत ग्रामवासियों द्वारा कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया से की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर स्थापित करते समय विद्युत खंभों को गिट्टी एवं सीमेंट का बेसमेंट तैयार किए बिना केवल गड्ढे में गाड़कर खड़ा किया गया था और इसी पर ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर 01 सितंबर 2026 को ग्राम बजाग रैयत पड़रिया में तहसीलदार बजाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बजाग एवं विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता की उपस्थिति में मौके का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि विद्युत लाइन शिफ्टिंग के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था। ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए सीमेंट के खंभे लगाए गए थे, लेकिन खंभों को मजबूती देने के लिए सीमेंट का बेसमेंट तैयार नहीं किया गया था। खंभों को मात्र जमीन में गाड़कर खड़ा किया गया था। पर्याप्त बेसमेंट नहीं होने के कारण खंभे टूटकर गिर गए और ट्रांसफार्मर भी गिर गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा पशुहानि नहीं हुई।

जांच के दौरान कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित मेसर्स जे.आर.डी. स्मार्ट सॉलूशन, ए-क्लास इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर सिंगरौली  के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत विभाग को बाधित विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने तथा ट्रांसफार्मर को सुरक्षित एवं नियमानुसार स्थापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।