आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 10 सितम्बर,कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता, पूर्व विधायक एवं समाजसेवी डॉ. नन्हे सिंह ठाकुर का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
डॉ. नन्हे सिंह ठाकुर का जन्म 1947 में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1993 में डिंडौरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व किया। राजनीति के साथ-साथ वे सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे और समाजसेवा के माध्यम से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।
बताया गया है कि वे पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उपचार के दौरान आज सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. नन्हे सिंह ठाकुर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके निज निवास ग्राम डाडविदयपुर, चालन टोला में किया जाएगा। अंतिम संस्कार का समय दोपहर करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच बताया गया है।
डॉ. नन्हे सिंह ठाकुर के निधन से डिंडौरी ने एक वरिष्ठ राजनेता और समाजसेवी को खो दिया है।

