वन समिति ने दिखाई पहल, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, तालाब गहरीकरण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

वन समिति ने दिखाई पहल, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, तालाब गहरीकरण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी

गोरे हनुमन्त की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 2 जून,डिंडोरी जिले के नवेगांव क्षेत्र में वन समिति द्वारा ग्राम विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है। जिस कार्य के लिए ग्रामीण वर्षों से ग्राम पंचायत और विभिन्न ग्राम सभाओं में मांग उठाते रहे, उस दिशा में अब वन समिति ने पहल करते हुए ठोस कदम बढ़ाया है।

जानकारी के अनुसार गांव का तालाब लंबे समय से जर्जर और उथला पड़ा हुआ था। तालाब के गहरीकरण की मांग ग्रामीण लगातार ग्राम सभा और आम सभा के माध्यम से करते रहे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत स्तर पर इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते ग्रामीणों में निराशा का माहौल बना हुआ था।

इसी बीच वन ग्राम समिति नवेगांव ने ग्रामीणों की आवश्यकता को समझते हुए तालाब गहरीकरण के लिए लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त कर कार्य प्रारंभ कराया है। इसके साथ ही गांव में रंगमंच निर्माण के लिए भी 4 लाख 66 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इन विकास कार्यों में वन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार नागेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का गहरीकरण होने से आसपास के चार गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्षा जल का बेहतर संरक्षण होगा, भूजल स्तर में सुधार आएगा तथा पशुओं और किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोग वन समिति के इस प्रयास की प्रशंसा कर रहे हैं।

गांव के लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रही तो क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। वन समिति की इस पहल को ग्रामीणों ने एक सराहनीय और जनकल्याणकारी कदम बताया है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।