हरियाली महोत्सव में चौरसिया समाज की महिलाओं ने किया मां नर्मदा का पूजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

हरियाली महोत्सव में चौरसिया समाज की महिलाओं ने किया मां नर्मदा का पूजन

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 23 अगस्त,अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के निर्देशन एवं आदर्श चौरसिया महिला मंच डिंडोरी के तत्वावधान में शनिवार 22 अगस्त को हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चौरसिया समाज की महिलाओं ने मां नर्मदा के तट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और प्रसाद का वितरण किया।

कार्यक्रम में मंच की अध्यक्ष श्रीमती रजनी चौरसिया सहित रंजीता, माया, एकता, अर्चना, मोनिका, अर्चना संदीप, बबिता, सारिका, प्रिया, शिखा, अंकिता सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं। महिलाओं ने समाज की एकजुटता, सुख-समृद्धि एवं परिवारों की खुशहाली की कामना की।

मंच की अध्यक्ष रजनी चौरसिया ने कहा कि आदर्श चौरसिया महिला मंच समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बच्चों के लिए शिक्षा एवं प्रतिभा विकास, युवाओं के लिए मार्गदर्शन एवं अवसर, महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता तथा बुजुर्गों के लिए सम्मान और अपनापन मंच की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य परिवारों को जोड़ना, समाज को मजबूत बनाना और हर उम्र के व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य करना ही मंच की पहचान है। हरियाली महोत्सव का आयोजन भी इसी सामाजिक एकजुटता और सकारात्मक पहल का हिस्सा रहा।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।