खरमेर नदी के तेज बहाव में बहा अधेड़, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

खरमेर नदी के तेज बहाव में बहा अधेड़, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

 ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 23 अगस्त,जिले के भपसा गांव में रविवार को खरमेर नदी पार करते समय एक अधेड़ व्यक्ति तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही डिंडौरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता अधेड़ की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमरा सोडा गांव निवासी अधेड़ किसी काम से भपसा गांव जा रहा था। इसी दौरान खरमेर नदी पार करते समय अचानक नदी का बहाव तेज होने से वह अपना संतुलन खो बैठा और पानी के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र की नदी-नालों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी के आसपास संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल अधेड़ का पता नहीं चल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।