भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया

कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 28 दिसम्बर,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ( इंडियन नेशनल कांग्रेस) के 137 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में स्थापना दिवस कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैलीय चित्र पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारीशुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी  महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा , जिला कांग्रेस महामंत्री अकील अहमद सिद्दीकी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष वैभव कृष्ण परस्ते कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरिया, कार्यालय प्रभारी विजय दहिया ने सूत की माला अर्पित की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने समस्त कांग्रेस परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को प्रेषित शुभकामनाएं संदेश को पढ़ते हुए कहा कि 28 दिसम्बर 1885 में आज के ही दिन कांग्रेस पार्टी की स्थापना ए ओ ह्यूम के द्वारा की गई थी । वोमेश चन्द्र बनर्जी , दादा भाई नौरोजी , सर फिरोजशाह मेहता , लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक , महात्मा गांधी , पंडित जवाहरलाल नेहरू , सरदार वल्लभभाई पटेल , मौलाना आजाद , डॉ . भीमराव अम्बेडेकर , सुभाष चंद्र बोस , लाल बहादुर शास्त्री इंदिरा गांधी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी । देश को आजाद कराया , एक एक ईंट जोड़कर राष्ट्र का निर्माण किया । छोटी छोटी 5 सौ से ज्यादा रियासतों को मिलाकर एक राष्ट्र भारत बनाया जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक मां भारती को एकाकार करता है । भारत मां के लाल सरदार भगत सिंह , रामप्रसाद बिस्मिल , चंद्रशेखर आजाद अशफाक उल्ला के बलिदान ने क्रांति के चोले को रंग दिया । राजीव गांधी ने अपने काल से 30 साल आगे के भारत के भविष्य के लिये 21 वीं सदी का नारा दिया । इक्कीसवीं सदी को कम्प्यूटर संचार और इंटरनेट की सदी बनाने की नींव राजीव गांधी ने रखी , जिससे भारत को संचार क्रांति का नेतृत्व मिला । भारत विश्वगुरू बना । सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने मंदी की मार से जूझती दुनिया के सामने भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिरता को स्थापित किया । आरटीआई , भोजन का अधिकार , मनरेगा शिक्षा के अधिकार , वन अधिकार कानून से नागरिक सशक्तिकरण का जनपथ बनाया । आज भी हमारी पार्टी सोनिया गांधी - राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा और देश को नई दिशा में जोड़ने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील है । कांग्रेस पार्टी भारतीय संस्कृति , सभ्यता और राष्ट्रवाद की सच्ची प्रतिनिधि है । भारत के सभी धर्म , जाति , क्षेत्र और भाषाओं के लोग कांग्रेस की विचारधारा से ही प्रभावित होते हैं । गौरव का विषय है कि हम भारतीयता की इस महान बहुलतावादी , धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक परम्परा में शामिल हैं । आज कांग्रेस पार्टी  स्थापना दिवस पर हम सब कांग्रेस पार्टी और परम्पराओं को मजबूत करने का संकल्प लें । देश के लोकतंत्र और संविधान के सामने जो भी चुनौतियां हैं उनका डटकर मुकाबला करें । कांग्रेस के स्थापना दिवस की एक बार पुनः बहुत बहुत बधाई । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को मिष्ठान वितरण किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर बृजेंद्र दिक्षित, आलोक शर्मा, अकील अहमद सिद्धकी, शिवराज सिंह ठाकुर, वैभव कृष्ण परस्ते,अजय चंदेल, विजय दहिया, ए ए  कुरैशी, सुरेंद्र सरैया, रोहिणी तुरकेल, राजकुमार परतेती, ओमप्रकाश परस्ते ,संदीप कुमार मरावी, शुभम कुमार, उमेश कुमार राजदार, दयाराम कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।