भरी बारिश और ओलो के बीच ठंड ने बढ़ई मुसीबत तो कहीं खिले चेहरे
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 28 दिसम्बर,सुबह से ही जिले में आज ठंड ने अपना रुख बदला ही था कि दिन में 2 बजे रात जैसा अंधेरा छा गया तेज बारिश और ओलो से मुसीबतें भी बढ़ी तो कहीं किसानों के चेहरे में खुशहाली भी रही तेज बारिश के बीच छाये काले बादलों ने दिन में रात सा माहौल बना दिया रास्ते मे चल रही गाड़ियों को हेडलाइन का सहारा लेना पड़ा लोगो में अफरातफरी का माहौल था तो कहीं खुशहाली की झड़ी ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाई बड़े दिनों से पानी के इंतजार में किसानो ने बड़ी राहत की साँस ली। आज बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखने मिली।
