ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 5 जनवरी 2022,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अझवार में 15से18आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं को 3 जनवरी सोमवार से ही कोरॉना वायरस से बचाव का टीका उप स्वास्थ्य केंद्र अझवार के स्टाप द्वारा लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को 141बालक, बालिकाओं को टीका लगाया गया।मंगलवार को 88बालक, बालिकाओं को टीका लगा।आज बुधवार को भी टीकाकरण कार्य जारी है उल्लेखनीय है कि जिनका जन्म वर्ष 2007या उससे पहले हुआ है वो इस टीकाकरण कार्यक्रम के लिए रजिस्टर कर सकेंगे।तथा टीका करण के लिए केवल भारत बायो टेक की को वैक्सीन टीके की डोज लगाई जाएगी।टीका करण कार्य में उप स्वास्थ्य केंद्र के सी, एच ओ, ए, एन एम, एम, पी,डब्ल्यू, आशा कार्यकर्ता, स्कूल के अध्यापक,आंगनवाडी कार्यकर्ता,तथा ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं।समाचार के माध्यम से अपील है जो इस आयु वर्ग में आते हैं।अपना टीका करण अवश्य कराएं। कोरोन। गाइड लाइन का पालन करें।
