आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 5 जनवरी 2022,शहपुरा शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा में पदस्त क्रीड़ाधिकारी नेहा तिवारी ने बताया कि जिवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय स्नातक महाविद्यालय,शहपुरा की छात्रा अनुराधना का वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी प्रतियोगिता 2021-22 में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की टीम में प्रतिभागी के रूप में हुआ चयन।
संस्था के प्राचार्य सी एस परस्ते तथा समस्त स्टाफ द्वारा छात्रा का सम्मान किया गया। साथ ही स्पोर्ट्स आफिसर नेहा तिवारी को इस उपलब्धि हेतु बधाई दी गई।
