मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

 

गणेश पांडेय, आई विटनेस न्यूज़ 24, बुधवार 8 नवम्बर


डिंडोरी जिला चिकित्सालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं एवं महिला चिकित्सा कर्मियों के द्वारा रंगोली बनाकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं द्वारा
17 नवंबर को मतदान दिवस पर अपने मत का सही उपयोग करने एवं देश के निर्माण का साक्षी बनने हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से आम जनता को निष्पक्ष  मतदान करने के लिए प्रेरित  गया ।भ्रष्टाचार को ख़त्म करने no  curruption  का स्लोगन दिया गया। साथ ही  चिकित्सा  जगत में नित्य नए आयामों को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ राज से जानकारी चाही गई तो उन्होंने 2 मिनिट का समय न देते हुए अपने आप को बहुत अधिक व्यस्त बताया और कहा कि इस सम्बन्ध में जानकारी अस्पताल प्रबंधन देगा। जिसके कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रमेश मरावी से जानकारी ली गई ।