पत्रकारों को खबर प्रकाशन करने पर झूठे केस में फसाने की मिल रही धमकियों
दिनेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 14 मार्च डिंडोरी __ मध्य प्रदेश शासन के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नित्य नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं,किंतु आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के कुछ विद्यालयों में पदस्थ भ्रष्ट शिक्षक आज भी उस शिक्षा व्यवस्था को बदहाली की कगार पर ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं!जिसकी बानगी है, ग्राम पंचायत हिनौता के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला हिनौता, जहां पर परीक्षा केंद्र में आठवीं/पांचवी कक्षा के गणित के पेपर में परीक्षा केंद्र अध्यक्ष सहित शिक्षकों के द्वारा खुलेआम परीक्षार्थियों को ब्लैक बोर्ड पर नकल कराने का मामला प्रकाश में आया है, गौरतलब है कि 6 मार्च से 5 वी 8 वी की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई है, जिसमें ग्राम हिनौता के परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने वाले बच्चों को खुलेआम शिक्षकों द्वारा ब्लेक बोर्ड पर कक्षा आठवीं के प्रश्न पत्र पर आए बीजीय व्यंजक के सवाल का हल लिखकर नकल कराई जा रही है! इसका सीधा सा मतलब है की शाला में पदस्थ तमाम शिक्षकों ने शिक्षण सत्र के दौरान अध्यनरत छात्र छात्राओं को उनके सिलेबस के मुताबिक पढ़ाई नहीं करवायी अब रिजल्ट बिगड़ने की चिंता में छात्र छात्राओं को नकल कराकर पास कराने के लिए नकल का सहारा लेते हुए परीक्षाएं दिलवा रहे है! यहां पर यक्ष प्रश्न यह उठता है, कि इस प्रकार की बदहाल व्यवस्था से छात्र-छात्राओं के भविष्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
इनका कहना है
आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हो रही है की हिनौता परीक्षा केंद्र में नकल कराई जा रही है,मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जावेगी!
राघवेन्द्र मिश्रा
DPC डिंडोरी

