नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव में मनाया गया राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव में मनाया गया राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 8 अप्रैल,जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल द्वारा संचालित  नर्मदांचल विद्यापीठ में आज रामनवमी का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम के अध्यक्ष महेंद्र अरजरिया जी एवं मुख्य अतिथि जाम सिंह 

राम जन्म उत्सव कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं एक लघु नाटिका के रूप में भगवान श्री राम के आदर्श के रूप में दर्शाया गया भगवान श्री राम के जन्म से लेकर  विवाह तक बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया वहीं  ऊर्जा अग्रवाल एवं उनके साथियों ने  राम स्तुति भी प्रस्तुत किया कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री महेंद्र अरजरिया ने सभी छात्र एवं शिक्षकों को बताया कि भगवान श्री राम के आदर्श को हम लोगो को अपनाना चाहिए पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं से ऊर्जा अग्रवाल का प्रथम स्थान दूसरा स्थान प्रतिभा झारिया का तीसरा स्थान लकी साहू कक्षा सातवीं से प्रथम स्थान पर विभा झारिया रही कार्यक्रम में विद्यालय की काफी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भगवान श्री राम माता सीता हनुमान जी के रूप में अपनी झलकियां प्रस्तुत की आभार के रूप  में विद्यालय के उपप्राचार्य प्यारेलाल कुशवाहा राम जन्मोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दिया और रामचरितमानस की विभिन्न चौपाइयों के माध्यम से भगवान श्री राम के जीवन का परिचय दिया और  इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों की सहभागिता रही एवं छात्र छात्राओ की भी उपस्थित रही



 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।