भाजपा जिला अध्यक्ष की पत्नी की संदिग्ध मौत, पार्टी ने उठाया बड़ा कदम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा जिला अध्यक्ष की पत्नी की संदिग्ध मौत, पार्टी ने उठाया बड़ा कदम

आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 5 मई,डिण्डोरी जिले में शनिवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब भाजपा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष और ग्राम पंचायत उप सरपंच दशरथ सिंह राठौर की पत्नी संगीता राठौर (22) का शव उनके घर में फांसी पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और संगीता की हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराने की मांग की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देश तथा संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार के मार्गदर्शन में 5 मई 2025 को भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने दशरथ सिंह राठौर को पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया। साथ ही, उनकी प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है।

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला मामले की जांच पूरी होने तक अस्थायी रूप से लिया गया है। इस घटना ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।