आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 16 अप्रैल,जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए शाला संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय एवं केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी। दोपहर 12:00 बजे के बाद किसी भी स्थिति में कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा।
आदेश में यह भी निर्देशित किया गया है कि शिक्षक शाला में उपस्थित रहकर नामांकन, आधार अपडेट, अपार आईडी सहित अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य समय-सीमा में पूर्ण करेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थियों को गर्मी के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

