आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 16 अप्रैल,डिंडोरी जिले के विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में शहपुरा निवासी व्यवसायी योगेश सोनी और आराधना सोनी के पुत्र अथर्व सोनी ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया है।
अथर्व सोनी, जो मदर टेरेसा स्कूल के छात्र हैं, ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग व प्रेरणा के कारण ही वह यह उपलब्धि हासिल कर सके।
अथर्व की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और परिजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

