आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 5 मई,खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 पटना बिहार में 4 से 15 मई 2025 तक पटना बिहार में आयोजित हों रहे हैं, जिसमें 28 खेलों के लगभग 8000 खिलाड़ी सम्मिलित हुए हैं। गौरतलब है कि, जिसमें जिले की बेटियां देवंती पुशाम पिता आनंद सिंह पुशाम एवं अभिलाषा परस्ते पिता आनंद सिंह आयु समूह 18 वर्ष में सेपक टकरा खेल से मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है । जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित सी एम राईज विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाएं वर्ष 2024-25 में स्कूल गेम फेडरेशन में जिले से राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा मणिपुर में भाग ली थी। सेपक टकरा कोच श्रीमती रमा साहू जानकारी में बताया कि 21 अप्रैल 2025 को सिलेक्शन ट्रायल्स तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में किया गया, जिसमें खेल कौशल एवं दक्षता को देखते हुए विधा विशेषज्ञों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स मध्यप्रदेश दल के लिए चयन किया गया। 23 अप्रैल से 2 मई 2025 तक विशेष तकनीकी का प्रशिक्षण ग्वालियर में प्राप्त करने के पश्चात 2 मई को भोपाल से बिहार के लिए मध्यप्रदेश का दल रवाना हुआ। मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए, जिले को गौरवान्वित करने वाली छात्राओं के लिए पी डी पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य यशवंत साहू ,दिनेश श्रीवास्तव ,प्रशिक्षक अनिल लोधी ,रमा साहू ,नवीन खरगाल, जागेश्वर नंदा, परवेज खान, इत्यादि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है।

Home
Unlabelled
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले रही अभिलाष एवं देवंती’
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले रही अभिलाष एवं देवंती’
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।