राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 11 जुलाई,भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार मंडल शाहपुर के मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में मंडल शाहपुर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में अलग-अलग शक्ति केंद्रों से आए हुए रिटायर्ड शिक्षकों का मंडल के सभी पदाधिकारीयों के द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया! तत्पश्चात सनातन से चली आ रही गुरु शिष्य की परंपरा को निभाते हुए मंडल के सभी पदाधिकारीयों के द्वारा अमोंलेश्वर धाम के अमोल खोह में जाकर श्री श्री १००८ दादा बच्चू महाराज जी का आशीर्वाद लिए मंडल के इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी श्री महेश धूमकेती भाजपा जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष रघुवीर ठाकुर, भरत झरिया, ललिता मरावी, संगीता मरावी ,बलवंत कुशराम, कामता बरकड़े ,प्रेमलाल बनवासी, केहरलाल यादव, गोपी बंजारा,संजू झरिया, राजेश ठाकुर,ललित नायक, शकुन संध्या, सकोप सिंह सैयाम सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे!