डिंडोरी में निर्माणाधीन डिवाइडर का निरीक्षण, गुणवत्ता जांच के दिए निर्देश - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडोरी में निर्माणाधीन डिवाइडर का निरीक्षण, गुणवत्ता जांच के दिए निर्देश

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 18 जून,नगर परिषद डिंडोरी द्वारा मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन डिवाइडर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री तथा तकनीकी मानकों का जायजा लिया।

नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में निर्माणाधीन डिवाइडर की जांच की गई है। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं। साथ ही निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित पक्ष के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर परिषद का कहना है कि शहर के यातायात को व्यवस्थित करने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से डिवाइडर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी नियमित निगरानी की जा रही है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।