वन परिक्षेत्र शाहपुर का नाबालिक वन श्रमिक घोटाला पहुंचा डीएफओ के पास - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

वन परिक्षेत्र शाहपुर का नाबालिक वन श्रमिक घोटाला पहुंचा डीएफओ के पास

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 2 जुलाई,आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी अंतर्गत आने वाले वनपरिक्षेत्र शाहपुर का तथाकथित नाबालिक वन श्रमिक घोटाले का मामला पहुंचा सामान्य वन मंडल अधिकारी डिंडोरी के संज्ञान में, शिकायतकर्ता से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार सन 2021-22 में वन परिक्षेत्र शाहपुर के सामने चाय की टपरी लगाने वाले के लड़के सुमित बर्मन जो कि उस दरमियान नाबालिक था, जिसके नाम पर लगभग 84 हजार रूपयों का घोटाला वन श्रमिक के नाम पर किया गया, जबकि शासकीय दिशा निर्देशों के अनुसार कोई भी नाबालिक भारत देश के किसी भी कोने में मजदूरी का कार्य नहीं कर सकता,फिर भी वन परिक्षेत्र शाहपुर के तथा कथित वनरक्षक होते हुए क्लर्क का कार्य कर रहे व्यक्ति के द्वारा एक नाबालिक लड़के के नाम से वन श्रमिक की राशि का आहरण वह भी सरकारी बिल वाउचरों में अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है,

       शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर सन 2021-22 से लेकर के वर्तमान तक के सभी बिल वाउचरों की सूक्ष्मता से जांच हो जाए तो और भी बड़े-बड़े घोटाले सामने आ सकते है, गौरतलब है कि शाहपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत जितने भी बीट आते हैं उन बीटों के कार्यों में अलग अलग बीट के प्रभारी के हस्ताक्षर कराए जाते हैं, उदाहरण के तौर पर अगर अझवार बीट में कार्य हुआ है तो बूढ़न बीट के प्रभारी के हस्ताक्षर  कराए जाते हैं बिल वाउचरों, में ताकि भ्रष्टाचार की जानकारी असल बीट प्रभारी को ना हो सके!

                  आप लोगों के माध्यम से मामला मेरे संज्ञान में आया है, जांच करवाता हूं, दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी

           अशोक कुमार सोलंकी

    सामान्य वन मंडल अधिकारी डिंडोरी


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।