आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 2 जुलाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनांक 02 जुलाई 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता दीवान द्वारा विकासखंड अमरपुर अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर/उपस्वास्थ्य केंद्र खैरदा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीषा भारती केंद्र में अनुपस्थित पाई गईं। अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा 02 जुलाई 2026 को अवैतनिक घोषित किया गया।
वहीं निरीक्षण में उपस्वास्थ्य केंद्र खैरदा में निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं पाए जाने पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोन सिंह मरकाम, खंड कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग चौकसे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्देशित किया गया कि पाई गई कमियों में 7 दिवस के भीतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी और कर्तव्य के प्रति उदासीनता पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

