2, 3 एवं 04 दिसम्बर को होगा भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

2, 3 एवं 04 दिसम्बर को होगा भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 21 नवंबर,भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी मे भाजपा पदाधिकारियों की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे वक्ता के रूप मे भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, मनोहर सोनी, दिलीप ताम्रकार, सरमन सिंह ठाकुर सहित अतिथिगण मोजूद रहें। मंचासीन अतिथियों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर माल्यार्पण किया गया। बैठक को भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओेमप्रकाश धुर्वे ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियो की बैठक मे निर्णय लिया गया है कि भाजपा की जिला एवं मण्डलों मे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जायेगी जिसमे सभी अपेक्षित पदाधिकारियों हो उपस्थित हो उसकी चिंता करना है व सभी कार्यक्रम के प्रभारी व व्यवस्था प्रमुख बनाना है। आगे उन्होने कहा कि हमें मण्डलों के प्रत्येक मतदान केन्द्रों की टोली को सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि आगामी 2, 3 एवं 04 दिसम्बर को जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन निर्धारित किया गया है जिसमे प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी जिला महामंत्री जयसिंह मरावी व प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभारी अवधराज बिलैया को बनाया गया है वहीं अन्य व्यवस्था के अलग अलग प्रभारियो को नियुक्त किया गया है। राजपूत ने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है साथ ही भाजपा संगठन अपनी रीति नीति को मतदान केन्द्र तक के कार्यकर्ताओं तक पहुॅचाने का कार्य करती है। इस प्रशिक्षण वर्ग मे सभी पदाधिकारी एवं अपेक्षित श्रेणी पूर्ण मनोयोग से शामिल हो एवं भाजपा की नीतियों को समझकर जन जन तक पहुॅचाने का कार्य करें। नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने बताया कि दिनाॅक 22 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का कार्यक्रम रामनगर मण्डला मे है जिसमें सभी पदाधिकारी को समय पर उपस्थित होना है। 
उक्त बैठक जिला मंत्री मोहन मरावी, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, मनका सिंह वनवासी, सपना जैन, जिला कोषाध्यक्ष एड. नीरज शर्मा, जिला सहकार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सहप्रभारी आशीष वैश्य, ओमप्रकाश ठाकुर, पार्षद कुंवरिया मरावी, मण्डल अध्यक्षगण लक्ष्मणसिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, सुशील राय, कृष्णकुमार मिश्रा, अश्वनी चैरसिया, राजकुमार मोंगरे, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख नबाव मंसूरी, किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष केशव प्रसाद तिवारी, युवामोर्चा प्र.का.सदस्य अविनाश छावड़ा, धोबी सिंह परस्ते, मण्डल महामंत्री चन्द्रशेखर नायक, भारत सिंह राजपूत, जयसिंह सरैया, प्रमोद साहू, गजेन्द्र ठाकुर, अनिल साहू, ब्रजमोहन परस्ते, रामानुज राव, सोनलाल परस्ते, ध्रुव पटेल, रमेशचंद राठौर, शैलेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र तंतवाय, गामूसिंह परमार, उदयभान सिंह ठाकुर, तानसिंह ठाकुर, पवन साण्डया, ऋतुराज टांडिया, श्रवण परस्ते जुगलकिशोर सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।