आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 9 फरवरी, 11 फरवरी को भाजपा के प्रेरणास्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि से भाजपा द्वारा आजीवन सहयोग निधि संग्रह का कार्य किया जाता है। इस वर्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी के अवसर पर बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर यह अभियान समर्पण निधि संग्रह के नाम से किया जायेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिले में समर्पण निधि संग्रह के लिए एक टोली गठित की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने जिला संयोजक के रूप में जिला महामंत्री जयसिंह मरावी को नियुक्त किया है। मनोनीत सदस्य केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे रहेंगे। चार सदस्यीय टोली में जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर एवं जिला कोषाध्यक्ष एड.नीरज शर्मा को नियुक्त किया गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सभी मंडल अध्यक्षों को समर्पण निधि की बंदी दी गई है साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्षों की सहमति से इस कार्य के लिए मंडल में भी एक-एक प्रभारी नियुक्त किये गए है, जिसमें डिंडोरी मंडल में सुदील बरमैया, समनापुर में भारत सिंह राजपूत, बजाग में बृजमोहन परस्ते, करंजिया में जगदीश धुर्वे, शाहपुर में रामानुज राव, शहपुरा में हरीश राय, मेहंदवानी में गुलाब भवेदी एवं अमरपुर में अनिल साहू को प्रभारी बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी के पद चिन्हों में चलते हुए हमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं के सहयोग से समर्पण निधि एकत्र कर प्रदेश में जमा करना है। इस बार प्रदेश द्वारा जो लक्ष्य मिला है हमें उसे जल्द से जल्द पूर्ण कर जमा करेंगे तो यही स्व.कुशाभाऊ ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कल 11 फरवरी को जिले के सभी बूथों में उनके तेलीय चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ ही निधि संग्रह किया जाना है। इस कार्य को गति देने के लिए मंडल अध्यक्ष को प्रत्येक बूथ में वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला, मंडल व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों को प्रभारी बनाकर भेजना है और इसी दिन अधिक से अधिक राशि संग्रह करना है। जिलाध्यक्ष से चर्चा के दौरान जिलामहामंत्री एवं समर्पण निधि संग्रह जिला संयोजक जयसिंह मरावी, जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, जिलामंत्री मनका बनवासी व अनुराग गुप्ता, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेम सिंह राजपूत, अश्वनी चौरसिया, राजकुमार मोंगरे, कृष्ण कुमार मिश्रा, सुशील राय, वीरेंद्र साहू, अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती उपस्थित रहे।
Home
Unlabelled
बूथों में मनाई जाएगी पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
बूथों में मनाई जाएगी पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
