नर्मदा जयंती पर शासकीय प्राथमिक शाला की बालिकाओं को स्कूल बैग का वितरण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नर्मदा जयंती पर शासकीय प्राथमिक शाला की बालिकाओं को स्कूल बैग का वितरण

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 9 फरवरी,विगत दिवस नर्मदा जयंती के सुअवसर पर शहपुरा नगर के शासकीय कन्या प्राथमिक पुत्री शाला  सीनियर बेसिक प्राथमिक शाला जनपद प्राथमिक शाला शहपुरा की आरंभिक कक्षाओं  की बालिकाओं का कन्या पूजन कर आकर्षक शैक्षिक प्रोत्साहन करते हुए स्कूल बैग उपहार नगर के चौधरी मिश्रीलाल साहू के सुपुत्र समाजसेवी प्रमोद साहू छाया साहू पूजा साहू कृष्णा साहू आरती साहू द्वारा भेंट की गई शासकीय प्राथमिक विद्यालय की  कन्याओं में खुशी की लहर दिखाई दी सभी ने बहुत धन्यवाद दिया उक्त अवसर  पर विद्यालय परिवार से शिक्षिका श्रीमती संगीता पाठक  एवं जनशिक्षक अश्विनी कुमार साहू उपस्थित रहकर विद्यालय को उपहार योजना से जोड़ते हुये परिवार को शुभकामनाए एवं आभार व्यक्त किया आगे भी विद्यालय के बच्चों के लिए सहयोग प्रदान करते रहे ऐसा आग्रह  सहित आभार व्यक्त किया गया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।