लाखों की लागत से निर्मित शासकीय भवन हुआ खंडहर में तब्दील - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

लाखों की लागत से निर्मित शासकीय भवन हुआ खंडहर में तब्दील

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 9 फरवरी, मध्य प्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लाखों रुपए खर्च करके आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों के लिए मुख्यालय में ही निवास करने के लिए आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक भवन का निर्माण कराया गया था! किंतु इन नियुक्त पर्यवेक्षकों के द्वारा ना तो निर्मित पर्यवेक्षक भवन में निवास किया जाता है, और ना ही उनकी देखरेख की जाती है, एक ताजा मामला डिंडोरी जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़िया कला से आया है,
जहां निर्मित आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक भवन मैं नियुक्त आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती रजनी परस्ते के द्वारा ना तो निवास किया जा रहा है, और ना ही उसकी देखरेख की जाती है! जिसका परिणाम यह है कि उक्त आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक भवन खंडहर में तब्दील हो गया है!गौरतलब है कि शासन के द्वारा समय-समय में दिशा निर्देश जारी करते हुए शासकीय कर्मचारियों को मुख्यालय में अनिवार्यता रहने के लिए आदेशित किया जाता है, किंतु कर्मचारियों के द्वारा शासकीय नियमों को दरकिनार करते हुए भौतिक सुख-सुविधाओं से युक्त चकाचौंध शहरों में निवास करते हैं ,
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भवन में अगर कर्मचारी  नहीं रहना चाहते हैं, तो किसी गरीब- ग्रामीण को यह भवन क्यों नहीं दिया दे दिया जाता है!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।