दम तोड़ रहे विधायक निधि से वितरित पानी के टैंकर - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दम तोड़ रहे विधायक निधि से वितरित पानी के टैंकर

राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 9 फरवरी,विकास खंड अमरपुर अंतर्गत  आने वाली ग्राम पंचायतों को  विधायक निधि से प्रदान किए गए पानी के टैंकरों की हालत अब जर्जर हो गई है। कई पंचायतों में पानी टैंकर कबाड़ की तरह पड़े नजर आ रहे हैं। उसी का उदाहरण है ये पंचायत बोधघुंडी के पोषक ग्राम टिकरा टोला में दिख रहा ये पानी का टैंकर जो वर्षों से जाम पड़ा है।
 जबकि विधायक निधि से ग्राम पंचायतों को पानी की आपूर्ति करने के लिए टैंकर वितरण किया गया था। जनप्रतिनिधियों की मंशा थी कि गर्मी के दिनों में जिन इलाकों में पानी नहीं पहुंच पाता है वहां टैकरों के माध्यम से आसानी से पानी पहुंच सके। गांव में होने वाले सार्वजनिक या वैवाहिक कार्यक्रम में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इन टैंकरों की देख-रेख एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतो को सौंपी गई थी। ग्राम पंचायतों की लापरवाही की वजह से 90 फीसदी पानी टैंकर उपयोग लायक नहीं बचे है। ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सचिवों से इन टैंकरों की हालत पर सवाल किए जा रहे हैं तो वह अपना बचाव करते हुए उनकी गुणवत्ता पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।