30 पाईपों की बिना बेस की पुलिया,क्या यही "विकास" है? - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

30 पाईपों की बिना बेस की पुलिया,क्या यही "विकास" है?

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 9 फरवरी,सरकारे देश भर में विकास का ढोल पीट रही है l ऐसा भी नहीं है कि विकास के नाम काम नहीं होते हैं l  किंतु इस जिले में विकास के नाम जिस तरह के काम होते हैं उसे देख कर तो यही लगता है किस शायद यही "विकास" है l अमरपुर जनपद कि आमगांव ग्राम आरईएस विभाग द्वारा 7.50 मीटर चौड़ा व 30 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है इस पुल को बनाने मैं लगने वाली 30 पाइप निर्माण स्थल पर पहुंच चुके है जिसे विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बिना बेस डाले ही नदी में लाईन से जमवा दिये गये हैं l
नदी में जमवाये गये पाइपों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है l ग्रामीण कहते हैं कि बिना बेस डालें ही विभाग पल बना रहा है l पुल के इस तरह बनने से आम जनता को सुविधा कम परेशानी अधिक होगी l जबकि इस संबंध में विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कहते हैं कि पुल निर्माण कार्य हेतु निर्माण स्थल पर पाइप पहुंचाए गए हैं जो निर्माण स्थल पर रखे हुए हैं।
किंतु निर्माण स्थल पर एक साथ जमे पाइपों को देखकर कोई भी कह सकता है की निर्माण कार्य को गति देने विभाग ने निर्माण स्थल पर पाइप को जमवा दिया हैं l विभाग के जिम्मेदार अधिकारी का कहना की पाइप निर्माण स्थल पर पहुंचाए गए हैं l सही है, तो क्या पाइप पहुंचाने वाले ने इस तरह पाइप को जमवा दिये हैं ? विभाग द्वारा कराए जा रहे इस तरह के घटिया काम को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है कार्यस्थल पर विभाग द्वारा नियुक्त मेट ने बताया कि पुलिया निर्माण हेतु पाइप जमा दिए गए हैं गिट्टी डालना बाकी है l
इस तरह एक ही निर्माण कार्य के संबंध में विभागीय लोगों का अलग-अलग तरह की बातें निर्माण कार्य को संदिग्ध बनाती है l वैसे भी जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को देखने की फुर्सत किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को नहीं है यही कारण है कि इस तरह के निर्माण  कार्यों की बाढ़ आई हुई है l
वह तो भला हो शाहपुरा एसडीएम का जिन्होंने जिले में  जिम्मेदार अधिकारी होने का एहसास कराये रखा है जिसके चलते इस तरह की घटिया निर्माण कार्य कराने वालों में  खौफ व्याप्त है वरना सारे अधिकारी तो अपने अन्य काम में व्यस्त हैं l अब देखना यह है कि क्या विभाग या जिम्मेदार अधिकारी इस पुल निर्माण की ओर ध्यान देते हैं या विभाग कुछ इस तरह ही पुल निर्माण कार्य करा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र अधिकारियों को प्रेषित कर देगा l

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।