पुलिस अधीक्षक ने चढाई माँ नर्मदा को चुनरी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पुलिस अधीक्षक ने चढाई माँ नर्मदा को चुनरी

नर्मदा तट पर चुनरी  यात्रा की लगी रही कतार
जिले भर में जगह जगह भक्तों ने किए भंडारे का आयोजन 
नर्मदा भक्तों द्वारा  रामपुरी घाट मां नर्मदा जी के तट पर 1000 मीटर की विशाल चुनरी अर्पण कर 
लाखों श्रद्धालु भक्त कन्हैया संगम नर्मदा नदी तट पर पदयात्रा करके दर्शनों के लिए पहुंचे नर्मदा नदी में दीपदान के  दीपों से सज गई जल धारा 
आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 8 फरवरी,ऐसी मान्यता है कि आज के ही दिन धरती पर मां नर्मदा का अवतरण हुआ था। पौराणिक कथा के अनुसार कहते हैं कि ईश्वर कलयुग में साक्षात् पृथ्वी पर नहीं आ सकते इसलिए साक्षात् मनुष्यों के लिए  पवित्र नदियों को पृथ्वी पर भेजा है ताकि मनुष्यों का उद्धार हो सके। जिनमें से एक पवित्र नदी मां नर्मदा  है। नर्मदा नदी एक ऐसी पवित्र नदी है जिनके दर्शन मात्र से ही पुण्य लाभ मिलता है और पाप से मुक्ति भी मिलती है। संपूर्ण डिडौरी जिले और आसपास के जिले से लाखों श्रद्धालु नर्मदा जयंती पर कन्हैया संगम नर्मदा तट तक  पदयात्रा कर दर्शनों के लिए पहुंचे। डिडौरी ,उमरिया, शहडोल  जिले से सौ  से डेढ़ सौ किलोमीटर की पदयात्रा कर श्रद्धालुओं ने कन्हैया संगम तट मालपुर घाट पहुंच कर दीप दान किए।
जीवनदायिनी शिवपुत्री माँ नर्मदा की जन्म जयंती पर्व मनाने ढोल नगाड़ों, चुनरियां लेकर बरमान घाट हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे।  बहुत से श्रद्धालु सरे भरते हुए मां के तटों तक पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाकर दीपदान किया । नर्मदा जयंती पर पंचकोशी यात्रा का का विशेष महत्व माना जाता है जिसके लिए हजारों श्रद्धालुओं पंचकोशी यात्रा करके इस विशेष महत्व का धर्म लाभ लिया। नर्मदा सेवकों ने पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह भंडारे का आयोजन किया है। सामाजिक संस्थाओं ने नर्मदा भक्तों को कोई समस्या ना हो जिसके लिए चिकित्सा व्यवस्था रखी गई।
जिले और आसपास से आई पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। वहीं नर्मदा प्रकटोत्सव मे डिण्डौरी जिले के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने शहपुरा ब्लॉक के टांकन घाट दूबा मे नर्मदा माँ को चुनरी चढ़ायी।महाआरती मे भी शामिल हुए पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एसडीओपी शहपुरा थाना प्रभारी शहपुरा व समाजिक कार्यकर्ता श्राद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
वहीं जनपद पंचायत मुख्यालय अमरपुर के नर्मदा भक्तों द्वारा  रामपुरी घाट मां नर्मदा जी के तट पर 1000 मीटर की विशाल चुनरी अर्पण कर मां नर्मदा जी की महाआरती के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।