जेसीबी मशीन से अलग किये गये अतिक्रमण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जेसीबी मशीन से अलग किये गये अतिक्रमण

राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 8 फरवरी,डिण्डोरी बिछिया मुख्य मार्ग पर भानपुर तिराहे से रोड निर्माण कार्य के तहत अतिक्रमण हटाये गये।
अमरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुर में लोगों के द्वारा किये गये अतिक्रमण रोड निर्माण में रोड की चौड़ाई में आ रहे अतिक्रमणो को आज जेसीबी मशीन से हटाया गया।
पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने आकर के रोड के दोनों तरफ जो अतिक्रमण था,,,,,,उनको स्वयं अलग करने के निर्देश दिये थे, प्रशासन के निर्देश पर कुछ लोगों ने तो अलग कर लिया था,मगर कुछ शेष थे जिन्हें आज  सहमति से जेसीबी से अलग किया गया।जबकि आज प्रशासनिक अमला मौजूद नहीं था, मगर लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपने अतिक्रमण अलग करने में सहमति दी,और जेसीबी मशीन से पूरा अतिक्रम अलग कर प्लेन किया जा रहा है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।