आयुष्मान कार्ड धारकों का ईलाज करने वाले अस्पताल के नामों का फ्लैक्स लगाया जाए। जिससे आयुष्मान कार्ड धारक अस्पतालों का चयन स्वयं कर सकें - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

आयुष्मान कार्ड धारकों का ईलाज करने वाले अस्पताल के नामों का फ्लैक्स लगाया जाए। जिससे आयुष्मान कार्ड धारक अस्पतालों का चयन स्वयं कर सकें

15 से 17 वर्ष आयु को टीकाकरण और आयुष्मान कार्ड की अनिवार्यता के निदेश दिये-कलेक्टर झा
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 8 फरवरी, कलेक्टर झा ने 15 से 17 वर्ष तक के सभी बालक एवं बालिकाओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण की स्थिति की विकासखण्डवार समीक्षा की और लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर  झा ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों और फीवर क्लीनिक सेंटरों में अनिवार्य रूप से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। कोविड 19 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का समुचित उपचार करें। होम आईसोलेट व्यक्तियों से लगातार संपर्क करें। उनके स्वास्थ्य और दवाईयों के संबंध में लगातार जानकारी प्राप्त करें। कलेक्टर झा ने कहा कि कफ से पीड़ित व्यक्तियों को आयुर्वेदिक दवाईयों का वितरण करें। जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। कलेक्टर झा ने आयुष्मान कार्ड की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी हितग्राहियों के लिए अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनाये जाएं। जिससे आयुष्मान कार्ड धारक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय सहित समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष्मान कार्डधारकों का ईलाज कराने वाले अस्पताल के नामों का फ्लैक्स लगाया जाए। जिससे आयुष्मान कार्ड धारक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पतालों का चयन स्वयं कर सकें। कलेक्टर  झा ने ओपीडी में आने वाले व्यक्तियों से अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी लेने के निर्देश दिए।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।