डिंडौरी पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव एसपी वाहिनी सिंह का तबादला, आशीष खरे बने नए पुलिस अधीक्षक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव एसपी वाहिनी सिंह का तबादला, आशीष खरे बने नए पुलिस अधीक्षक

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 3 मई, मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी विस्तृत तबादला आदेश में प्रदेशभर के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी सूची में 62 से अधिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें डिंडौरी जिले में भी पुलिस अधीक्षक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।

डिंडौरी जिले की पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह (2014 बैच) का तबादला पीटीसी इंदौर कर दिया गया है। वहीं शासन ने आशीष खरे (2016 बैच) को डिंडौरी जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।आशीष खरे इससे पहले जबलपुर में विशेष शाखा में पदस्थ थे। उनके डिंडौरी आगमन से जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।गौरतलब है कि प्रदेश में प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शासन द्वारा यह व्यापक तबादला सूची जारी की गई है। डिंडौरी जिले में नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे और आमजन में चर्चा का माहौल है।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।