जिला कांग्रेस का घर चलो घर घर चलो अभियान निरंतर जारी। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिला कांग्रेस का घर चलो घर घर चलो अभियान निरंतर जारी।

भाजपा सरकार में बिजली के भारी भरकम बिलों से ग्राम वासी हैं परेशान।
आईविटनेस न्यूज़ 24/गुरुवार 10 फरवरी 2022/डिंडोरी-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर 1फरवरी से घर चलो घर-घर चलो अभियान निरंतर जारी है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 103 शहपुरा के ब्लॉक विक्रमपुर, शाहपुर मंडलम के सेक्टर धमनगांव मैं जनसंपर्क कर कांग्रेस की सदस्यता अभियान को चलाया।
घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्धकी, विधायक प्रतिनिधि गिरवर सिंह मलगाम, विक्की खान, विजय दाहिया,ने सेक्टर धमनगांव के ग्रामों में घर घर जाकर जनसंपर्क कर मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार की 15 माह की उपलब्धि को बतलाया।
अनेकों ग्रामीणों, किसानों, युवाओं, माता बहनों ने माननीय कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री कार्यकाल एवं शहपुरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 103 के विधायक भूपेंद्र मरावी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।,उन्होंने कहा कि हम किसानों का कर्जा कमलनाथ की सरकार ने माफ किया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए योजनाएं बनाई ।
बिजली का बिल बहुत कम आता था,₹100 में 100 यूनिट बिजली का बिल आता था,। आज भाजपा सरकार में बिजली का बिल भारी-भरकम आ रहा है बिजली के बढ़े हुए बिलों ने हमारी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है, ‌ कमलनाथ सरकार ने पेंशन 300 से बढ़ाकर ₹600 की है।, घर चलो घर चलो जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत नंदू बनवासी, हल्कू मसराम, चम्मू बनवासी, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।