फर्जी बिल बाउचर का खेला ग्रामपंचायतों में आम,खोखली कार्यवाहियों से हौसले बुलंद - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

फर्जी बिल बाउचर का खेला ग्रामपंचायतों में आम,खोखली कार्यवाहियों से हौसले बुलंद


भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 10 फरवरी, डिंडोरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मेर माल में गली पलक निर्माण कार्य में बोल्डर सप्लाई के नाम पर फर्जी बिल वाउचर लगाए गए हैं जबकि कार्यस्थल पर बोल्डर ही बोल्डर नजर आ रहे हैं लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सब इंजीनियर की मिलीभगत से बोल्डर सप्लाई के फर्जी बिल बाउचर लगाकर राशि आहरण की गई, जबकि ग्रामीणों का आरोप है की मजदूरों के द्वारा पत्थरो की ढुलाई की गई है ग्रामीणों ने बताया कि गली प्लग का पूरा कार्य मजदूरों के द्वारा किया गया है यहां कोई ट्रैक्टर गाड़ी बोल्डर सप्लाई के लिए नहीं लगाए गए हैं क्योंकि कार्यस्थल पर अधिक बोल्डर है। यह जो बिल वाउचर लगाए गए हैं यह पूर्णता गलत है फर्जी है। इसकी जांच होनी चाहिए ग्रामीणों का कहना है सरपंच सचिव उपयंत्री की मिलीभगत से ग्रामपंचायत में किये गये कई निर्माण कार्यो की जांच होनी चाहिए उनपर कार्रवाई होनी चाहिए।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।