परिवहन प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जिला कांग्रेस सहायता केंद्र में किया गया स्वागत। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

परिवहन प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जिला कांग्रेस सहायता केंद्र में किया गया स्वागत।

शरद परिहार की नियुक्ति से हर्ष
आईविटनेस न्यूज़-24/गुरुवार10 फरवरी 2022/डिंडोरी-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे ने जिले के युवा नेता शरद परिहार को जिला कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्दीकी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि गिरवर सिंह मलगाम, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, ए ए कुरेशी, सहायता केंद्र प्रभारी विजय दाहिया, रोहित बर्मन ने शरद परिहार नव नियुक्त अध्यक्ष जिला कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ का स्वागत सूत की माला पहनाकर किया। शरद परिहार की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि शरद परिहार की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन मजबूत होगा, वाहन मालिकों को हो रही असुविधा से निजात दिलाने में परिवहन प्रकोष्ठ संगठन महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।