आज कलेक्टर विकास मिश्रा
ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एंव जनपद कंरजिया के अधिकारी एंव कर्मचारियों के
साथ विकास खण्ड करंजिया के विभिन्न ग्रामों में पेयजल व्यवस्था, आपूर्ति, पेयजल स्त्रोत
एंव अन्य शासकीय कार्यों का निरीक्षण किया
कलेक्टर मिश्रा सर्वप्रथम ग्राम परसेल में नलों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली,और ग्राम के लगभग
225 घरों में पेयजल
उपलब्धता का निरिक्षण किया कलेक्टर मिश्रा ने ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए,पानी व्यर्थ ना
बहाने एंव नल टोटी लगाये रहने के निर्देश दिये। कलेक्टर विकास
मिश्रा ने ग्रामपंचायत जाङासुरंग में पेयजल व्यवस्था, आपूर्ति एवं
पुलिस विभाग के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। और समय का सदुपयोग करते हुए
प्रचलित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। ग्राम खारीढीह
में आवासों की स्थिति का निरीक्षण किया एवं पेयजल व्यवस्था, आपूर्ति का जायजा
लिया, और निर्बाध पेयजल
आपूर्ति के लिए आवश्यक निर्देश दिए कलेक्टर मिश्रा ने ग्राम चौरादादर में पेयजल
व्यवस्था , अस्पताल एंव अन्य
प्रचलित शासकीय कार्यों का जायजा लिया,साथ ही ग्राम चौरादादर में 1 मई को कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए । कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को मुख्य रूप से
ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर मिश्रा ने ग्राम
किरंगी ,रामनगर एंव
बरबसपुर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का आकलन कर, निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए
अधिकारियों को निर्देशित किया।