ईदुज्जुहा का पर्व शान्ति एवं सौहार्दपूर्वक मनाएं : सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ईदुज्जुहा का पर्व शान्ति एवं सौहार्दपूर्वक मनाएं : सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह


आई विटनेस न्यूज़ 24 गुरुवार 13 जून 

शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

           कलेक्ट्रेट सभागर में आज आगामी 17 जून को ईदुज्जुहा पर्व के संबंध में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सुनीता सारस, सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, अपर कलेक्टर सुनील शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथ वासनिक सहित सभी जिला शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

       बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों से पूर्व की भांति इस वर्ष भी परम्परा कायम रखते हुए ईद-उल-अदहा (ईदुज्जुहा) का त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने का आग्रह किया गया। कहा गया कि प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि ईद-उल-अदहा (ईदुज्जुहा) का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए।

        नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूर्व की भांति त्यौहारों के दौरान ईदगाह नमाज अदा किये जाने वाले स्थानों एवं शहर के मार्गों पर साफ सफाई एवं पानी की समुचित व्यवस्था की जाय तथा सड़को पर घूमने वाले आवारा जानवरों को  सड़क से हटा दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ईदगाह एवं मस्जिद में टेन्ट व पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए तथा ईद-उल-अदहा (ईदुज्जुहा) के दिन समुदाय के मुहल्लों में सुबह 5 से 7:30 बजे तक नगर पालिका द्वारा पानी की सप्लाई किया जाना सुनिश्चित करने कहा गया।

         सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह ने कहा कि ईद-उल-अदहा (ईदुज्जुहा) पर्व के दिन विद्युत कटौती न की जाए यह सुनिश्चित कर लें, यदि किसी अपरिहार्य कारणों से विद्युत कटौती आवश्यक हो तो उसकी सूचना पूर्व से सर्वसाधारण को दी जाये। नमाज अदा किये जाने वाले स्थलों पर नगरपालिका के सहयोग से पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

        बैठक में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मरकाम ने समिति के सदस्यों से कहा कि इस पर्व को पूर्व वर्ष की भांति शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण मनाए। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दिन कोई भी भ्रामक एवं अनैतिक गतिविधियां होती हैं, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके तथा समिति के सदस्यो द्वारा मोहल्ले स्तर में बैठक लेकर जनमानस के बीच में अमन चैन का संदेश पहुंचाकर प्रशासन का सहयोग करें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।