जिले की बालिकाए राज्य स्तरीय स्पर्धा शाजापुर में ले रही भाग, जनजाति कार्य विभाग म.प्र. का करेंगी नेतृत्व * - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिले की बालिकाए राज्य स्तरीय स्पर्धा शाजापुर में ले रही भाग, जनजाति कार्य विभाग म.प्र. का करेंगी नेतृत्व *

 

आई विटनेस न्यूज 24 शनिवार  21  सितम्बर

डिंडौरी कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन  एवं सहायक आयुक्त डॉक्टर संतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा शालेय खेल कैलेंडर 2024 -25 के अनुसार  जिले  की  फुटबॉल खिलाड़ी बालिकाए कु. शालिका  परस्ते ,कु.रश्मि धुर्वे, कु.आराधना मरकाम, कु.गंगोत्री धूमकेतु,कु. रेखा पेन्द्रों ,कु.रेखा कुशराम, कु.संतोषी सैयाम  विद्यालय सी एम राइस शहपुरा का विकास खंड, जिला, संभाग एवं विभागीय राज्य स्तरीय स्पर्धाओ में खेल कौशल  एवं खेल दक्षता को देखते हुए विद्या विशेषज्ञों द्वारा चयनित किया गया है। पी एस राजपूत जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी में बताया कि चयनित बालिकाए जनजाति कार्य विभाग  से  68 वीं शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल 17 वर्ष बालक /बालिका की प्रतियोगिता शुजालपुर जिला शाजापुर में 20 से 24 सितम्वर 2024 तक, कोच   जगेश्वर नंदा  के कुशल नेतृत्व में भाग लें रही हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर डॉ संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य , प्राचार्य यशवंत साहू, डी के श्रीवास्तव ,पी डी पटेल , संदीप सोनी प्रशिक्षक रमा साहू, नवीन खरगाल,अनिल लोधी, परवेज खान ,धर्मेंद्र मार्को,डाली कोरचे इत्यादि ने हर्ष व्यक्त कर उज्जवल भविष्य कामना की है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।