सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद


 ईश्वर दुबे की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 25 दिसम्बर,आज दिन बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में मनाई जा रही है। इसी अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैण्ड दुर्गा चौक परिसर अझवार  में आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। सर्व प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैल्य चित्र का तिलक वंदन कर पूजन किया गया। तथा वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने भारत को विकसित भारत बनाने की आधार शिला रखी। आज देश उन्हीं के दिखाए गए रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को सुशासन दिया। साथ ही गांव गांव को प्रधानमंत्री सड़क से जोड़ने के उनके सफल प्रयास को सदैव याद रखा जायेगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश अग्रवाल, कैलाशचन्द्र सोनकर, ईश्वर दुबे, पूरनलाल कनौजिया, काशीराम साण्डया, लाल सिंह धुर्वे, हरि यादव पुहुप लाल झारिया, सुभाष कनौजिया नन्दकुमार, सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।