भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी अब इंतजार किसके सर होगा ताज - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी अब इंतजार किसके सर होगा ताज


 आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 28 दिसम्बर,डिंडोरी __ भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव का दौर बूथ अध्यक्ष के बाद मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति के पश्चात अब जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया चालू है इसी के मद्देनजर 27 दिसंबर शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में परवेक्षक लता ऐलकर चुनाव निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश गौतम शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे सुश्री कविता पाटीदार जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं सहित सभी मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में पूरे दिन रायशुमारी का दौर चलता रहा सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में लगभग 24 लोगों के नाम रेस में हैं

वहीं इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने महिलाओं को भी जिलाध्यक्ष की कमान सौंपने का फैसला लिया है जिसके चलते लगभग चार महिला उम्मीदवार भी जिलाध्यक्ष की रेस में शामिल हैं सूत्रों की माने तो अंदरखाने से जो बात निकलकर सामने आ रही है उसमें 24 उम्मीदवारों के साथ वर्तमान जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेन्द्र राजपूत,दिलीप ताम्रकार,ज्ञानदीप त्रिपाठी,कृष्ण कुमार मिश्रा,सुधीर तिवारी  वहीं महिलाओं में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ,नरबदिया मरकाम,कीर्ति गुप्ता,सपना जैन,जिलाध्यक्ष पद के प्रवाल दावेदारों की सूची में शुमार है वर्तमान जिलाध्यक्ष की पुनः दावेदारी के भी अपने मायने हैं इनके कार्यकाल में विधानसभा चुनाव में इनकी राजनीतिक कूटनीति के परिणाम से जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़कर विधानसभा चुनाव में भाजपा का दामन थामा था जिला मुख्यालय में तो जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,के साथ लंबे समय तक कांग्रेस का झंडा लेकर चलने वाले कांग्रेसी तथा जिले में ऊंचे ऊंचे पदों पर आसीन रह चुके कांग्रेसियों ने वर्तमान जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ली यहां यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी की प्रदेश में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का जो प्रदेश में लक्ष्य रखा था जिले में इसका श्रेय वर्तमान जिलाध्यक्ष की कार्य कुशलता और दूरगामी सोच को ही जाता है अगर ऐसे में शीर्ष नेतृत्व वर्तमान जिलाध्यक्ष पर विश्वाश जाहिर कर दे तो कोई चौकाने वाली बात नहीं होगी दावेदार तो सभी हैं पर एक और नाम की अंदरखाने में काफी चर्चा है जिस नाम की चर्चा है वो अमरपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा हैं सूत्रों की माने तो ये भी जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में से एक हैं अमूमन भाजपा में संघ की पृष्ठभूमि से आने वालों की तवज्जो अधिक होती है बहरहाल अगले दो तीन दिनों में जिलाध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा हो जायेगी दावेदार तो बहुत है महिला शक्ति भी जिलाध्यक्ष पद की रेस में हैं देखना दिलचस्प होगा की प्रदेश नेतृत्व किसके नाम की घोषणा कर ताजपोशी करेगा पर तब तक तर्क वितर्क के साथ कयासों का बाजार गर्म ही रहने वाला है।

                            

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।