डिण्डौरी कोतवाली पुलिस की अंग्रेजी शराब तस्करो पर बड़ी रेड कार्यवाही, 238 लीटर शराब व 04 मोटर सायकलों के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 20 फरवरी,पुलिस कप्तान डिण्डौरी श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा जिले मे चल रहे अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है व आगामी त्यौहारो को दृष्टीगत रखते हुये जिले मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियो को आवश्क निर्देश पूर्व में जारी किये है। इसी तारतम्य मे आज दिनांक 20/02/2025 को थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग डिण्डौरी में अवैश शराब की खेप विक्रय करने हेतु मोटर सायकलो के माध्यम से अलग – अलग रास्तो से लेकर आ रहे हैं। जिसकी सूचना तत्काल थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के द्वारा वरिष्ट अधिकारियो को जानकारी दी जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी के. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर अलग – अलग टीमो का गठन कर प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश कार्यवाही हेतु तत्काल टीमो को रवाना किया गया।
रवाना शुदा टीमो के द्वारा प्राप्त सूचनानुसार नाका – घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुये, दो पहिया वाहनो के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करते पाये 04 आरोपियो को मय अवैध मादक पदार्थ अंग्रेजी शराब सहित पकड़ा गया। जिसमे आरोपी 1. बलराम गौतम पिता लक्ष्मण गौतम उम्र 32 वर्ष निवासी मडियारास, 2. मनोज कुमार गौतम पिता यशवंत सिंह गौतम उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम मडियारास, 3. उज्जैन सिंह ठाकुर पिता हेमसिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मडियारास एवं 4. बद्री गौतम पिता जगदीश गौतम उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम खरगहना से पृथक – पृथक 04 मोटर साइकलो के साथ लगभग 1,63,390/- रूपये कीमती की कुल 238 लीटर अवैध शराब तस्करी करते हुये ग्राम घनामर के पास से गिरफ्तार किया जाकर थाना कोतवाली डिण्डौरी मे अलग अलग 04 अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया इसमे तीन आरोपियो के पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध हैं एवं ढाबा का संचालन करते हैं सभी आरोपियो को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान मोटर साइकिल एवं शराब सहित कुल 3,33,390/- रूपये की मशरूका को जप्त किया गया हैं।
विशेष भूमिका – निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, सउनि विपिन चन्द्र जोशी, अखिलेश श्रीवास, मनमोहन सिंह, प्रआर हनुमान सिंह, रोहित पटेल, सलीम खान, आर देवेन्द्र पटले, सतेन्द्र डहेरिया, शुभांक द्विवेदी, विशाल पटेल, श्याम तिवारी, जितेन्द्र ठाकुर एवं चाआर मनोज कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डिण्डौरी पुलिस की अवैध गतिविधियो पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी एवं आम जनता से डिण्डौरी पुलिस अपील करती है कि अवैध गतिविधियो की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करे। डिण्डौरी पुलिस सदैव आपकी सेवा मे तत्पर है

