ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 20 फरवरी,डिण्डौरी जिला अंतर्गत शाहपुर डिपो तिराहा से पाली बटौंधा सड़क का नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। पर पूर्व में जल संसाधन विभाग के द्वारा मुख्य मार्ग से परिवर्तित कर बनाए गए ग्राम मुड़की से मोहतरा के पास तक की सड़क जिसकी दूरी लगभग5किलोमीटर है। इस सड़क के बनने पर पेंच फंस गया है। mprdc ने भी इस सड़क के बनाने को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं। और साईन बोर्ड लगाकर स्पष्ट कर दिया है कि इस सड़क का निर्माण और रखरखाव उनके कार्य योजना में शामिल नहीं है। वर्तमान में यह सड़क काफी क्षतिग्रस्त हैपूरे सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।वाहन चालकों को भारी का सामना करना पड़ता है। यह सड़क मुड़की से गनवाही होते हुए मोहतरा के पास तक है। इस परिवर्तित सड़क के ना बन पाने से आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात नही मिल सकेगी। नई सड़क बन जाने पर यह "मखमल के कुर्ते पर टाट का पैबंद "जैसा ही होगा। जनप्रतिनिधि और उच्चाधिकारीयों से आम जनता की मांग है कि इस 5किमी,सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता युक्त अच्छी सड़क बनाई जाए जिससे आवागमन में हो रही परेशानियों से आमजन को छुटकारा मिल सके।

