रोजगार सहायक द्वारा फर्जी भुगतान का आरोप
राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 20 फरवरी,जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द में पदस्थ रहे पूर्व रोजगार सहायक तेज सिंह पर फर्जी भुगतान करने आरोप पंच सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा लगाते हुए लिखित शिकायत जिला कलेक्टर से किया है वहीं पंचायत में पदस्थ सचिव संतोष पर भी पंचायत कार्यालय न आने एवं सारे कार्य अपने निवास डिंडोरी से करने की शिकायत की गई है ग्रामीणों ने पूर्व रोजगार सहायक तेज सिंह पर आरोप लगाया है कि रोजगार सहायक द्वारा जो सप्लायर कभी भी किसी भी मध्य में मटेरियल नहीं दिया है उसका भुगतान 15 वे वित टी से फर्जी मूल्यांकन कराकर भुगतान कराया जा रहा है उसकी जांच की मांग ग्रामीणों ने की है मां नर्मदा ट्रेडर्स द्वारा ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द में किसी भी मद में मटेरियल नहीं दिया गया है वही लीचपिट नाडेप ग्राम सालीवाडा मॉल में केवल सिंह टेकाम गुलाब सिंह के द्वारा ईंट दिया गया था उसका भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है तेज सिंह ठाकुर द्वारा आज तक माननीय उच्च न्यायालय के पालन में ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द को प्रभार नहीं दिया गया है ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द में शासकीय कार्यों में गलत शिकायत इनके द्वारा करवाई जाती हैं उक्त पूर्व रोजगार सहायक के ऊपर थाना शाहपुर में लगभग 22 प्रकरण दर्ज हैं वही मुकेश ठाकुर के द्वारा वृक्षारोपण में किसी भी प्रकार का मटेरियल नहीं दिया गया परंतु 14 000 हजार एवं 12 500 का फर्जी भुगतान किया गया है एवं मां नर्मदा ट्रेडर्स के नाम से जो मूल्यांकन किया गया है वह फर्जी तरीके से किया गया है जिसको ग्राम पंचायत द्वारा भुगतान करना संभव नहीं है तथा गली प्लग में जो मटेरियल का भुगतान किया गया है पूर्व में उस कार्य में भी किसी भी प्रकार का मटेरियल नहीं लगा है परंतु फर्जी मूल्यांकन कराकर भुगतान कराया गया है जिसकी जांच की मांग पंच सरपंच एवं ग्रामीणों ने की है तथा ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द में पदस्थ सचिव संतोष बर्मन द्वारा कार्यालय ना खोल कर उपस्थित नहीं होता है पंचायत की जो भी करवाई करना रहता है वह अपने घर जिला मुख्यालय डिंडोरी से ही करता है जिससे पंचायत के विकास कार्यों सहित ग्रामीणों को सचिन के घर के चक्कर काटने को विवश होना पड़ता है ग्रामीणों ने पूर्व रोजगार सहायक सहित सचिव कीलिखित शिकायत जिला कलेक्टर से किया है

