जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 3 फरवरी,भारत देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश की पहली महिला वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण  ने अपना 9वां और आजाद भारत का 80वां बजट पेश किया इसके पूर्व कभी भी रविवार को बजट पेश नहीं किया। मोदी जी के नेतृत्व में बजट पर व्यापक परिवर्तन आया है, अब यह केवल आय व्यय का विवरण ना होकर बल्कि यह बजट 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत को स्थाई रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों के लिए आवश्यक माना जा रहा है ।

पिछले 12 वर्षों में बजट एक समग्र नीति वक्तव्य (पॉलिसी स्टेटमेंट) के रूप में उभरा है । इसका मुख्य स्वरूप दूरदर्शी और प्रेरक है।इस बजट का मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन एवं आधारभूत ढांचे को सशक्त करना रहा है।  इसी तारतम्य  में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन  के कुशल मार्गदर्शन में 1 फरवरी 2026 को इस बजट का सामूहिक रूप से लाइव प्रसारण देखने का और बजट पर चर्चा करने का कार्यक्रम तय किया गया था। जिसे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  चमरू सिंह नेताम  के नेतृत्व में जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं के साथ सभी कार्यकर्ताओं के साथ इस बजट का लाइव प्रसारण देखा गया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण , भारत सरकार तथा उस संपूर्ण टीम को हार्दिक बधाई देता है, जिन्होंने कर्तव्य पथ पर इस ऐतिहासिक बजट को संकलित किया। यह बजट राष्ट्रीय कर्तव्यों (कर्तव्य भाव) और समावेशी आर्थिक विकास के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, सुधीर दत्त जी तिवारी (जिला महामंत्री एवं केंद्रीय बजट समिति टोली के जिला संयोजक ) लक्ष्मण सिंह ठाकुर (जिला महामंत्री भाजपा ) 

महेश धूमकेती (जिला उपाध्यक्ष) नरबदिया मरकाम (जिला मंत्री एवं केंद्रीय बजट टोली सहसंयोजक)  सपना जैन (जिला मंत्री भाजपा) पवन शर्मा (कार्यालय मंत्री) चंद्रशेखर नायक (केंद्रीय बजट टोली जिला मीडिया इंचार्ज) के साथ  वीरेंद्र बिहारी शुक्ला भागीरथ ऊरैती, तरुण ठाकुर ( मंडल महामंत्री ) नीलू जैन ,  रजनी श्रीवास , परशुराम नागेश (जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा ) राकेश चौधरी उपस्थित रहे। 

साथ जिले के सभी मण्डलों में बजट का लाइव प्रसारण देखा गया।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।