जल जीवन मिशन की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का अभी तक नहीं हुआ सुधार, लोग पानी के लिए परेशान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जल जीवन मिशन की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का अभी तक नहीं हुआ सुधार, लोग पानी के लिए परेशान

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
 आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 3 फरवरी,डिण्डौरी, जिलान्तर्गत ग्राम अझवार में बस स्टैण्ड के पास पुलिया निर्माण के लिए डायवर्सन बनाते समय सड़क निर्माण एजेंसी के पोकलेन मशीन के द्वारा जल जीवन मिशन के मुख्य जल सप्लाई पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।जिससे पूरे गांव की जलापूर्ति बाधित हो गई है। और लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्य करने के पूर्व ना ही जल जीवन मिशन के ठेकेदार ने पाइप लाइन को डायवर्ट करवाया और ना ही सड़क निर्माण एजेंसी ने हटवाने की कोशिश की। चूंकि पाइप लाइन ठीक पुलिया के किनारे से लगी है जिसको समय रहते डायवर्ट नहीं किया गया। पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणजनों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। समय रहते अगर पाइपलाइन को डायवर्ट नहीं किया जाता तो समस्या और भी बढ़ जाएगी। अभी पुरानी पुलिया को तोड़ते समय पुलिया के दूसरे तरफ रखी पाईप लाइन को भी हटा दिया गया। दस बारह दिनों से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार का सुधार नहीं किया गया। जिससे ग्रामीण जनों के लिए समस्या बनी हुई है। ना ही पाइप लाइन को डायवर्ट किया गया ना ही जोड़ा गया। जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंच सके। सभी संबंधित जनों से जनापेक्षा है कि शीघ्र सुधार कर आम जन को राहत देने का कार्य करें!

         ग्रामीणों के अनुसार शहपुरा विधायक माननीय ओमप्रकाश धुर्वे के द्वारा निर्माण स्थल से ही विभाग के आला अधिकारियों को फोन के माध्यम से सुधार कार्य के लिए आदेशित किया गया था, बावजूद इसके अधिकारियों के द्वारा अभी तलक कोई सुधार संबंधी कार्य नहीं कराया गया है, जिससे ग्रामीण जनों में भारी आक्रोश है!


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।