शहपुरा पुलिस ने 24 नग नशे की कोडीन सीरप के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,Ndps act की धारा 8/21 के तहत मामला पंजीबद्ध - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने 24 नग नशे की कोडीन सीरप के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,Ndps act की धारा 8/21 के तहत मामला पंजीबद्ध


 आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 20 फरवरी,पुलिस कप्‍तान डिण्‍डौरी श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा जिले मे चल रहे अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है व आगामी त्‍यौहारो को दृष्‍टीगत रखते हुये जिले मे शांति‍ एवं कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियो को आवश्‍क निर्देश पूर्व में जारी किये है। अभियान चलाया जाकर नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने की कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्‍य मे थाना  शहपुरा में दिनांक 19/2/25 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डिंडोरी श्रीमती वाहनी सिंह के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी  जगन्नाथ मरकाम तथा SDOP शहपुरा  मुकेश अविद्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अनुराग जामदार द्वारा टीम गठित कर आरोपी टटू उर्फ प्रकाश नारायण साहू पिता श्यामलाल साहू निवासी करौंदी की बाड़ी से 24 नग नशे की कोडीन सीरप जप्त की गई तथा पूछताछ में आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ कीर्तन साहू पिता शिव नारायण साहू, सोनू पिता तेजीलाल साहू निवासी करौंदी द्वारा लाकर देना बताया, तत्काल कार्यवाही करते हुए कीर्तन तथा सोनू साहू की पता तलाश कर सघनता से पूछताछ करने पर सीरप ऑनलाइन बुलवाना तथा अपनी कार क्रमांक MP20CF7301 में रखकर फुटकर में लोगों को बेचना बताया है, आरोपी से 1 सिल्वर रंग की इको कार कीमती करीब ₹400000/- की जप्त की गई है प्रकरण में अभी तक आए साक्ष्यों के आधार पर संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है जिसमें बड़े रैकेट के पकड़े जाने की संभावना है I 

विशेष भूमिका –  थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार, सउनि मुकेश बैरागी, घसीटालाल रजक, मुरारी लाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, आर. अभिषेक पांडे, भरत कुशवाहा, के. के. शर्मा, गोविंद चौरे, महिला आरक्षक. अंशिता, अनुराधा चालक तुलसी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डिण्‍डौरी पुलिस की अवैध गतिव‍िधियो पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी एवं आम जनता से डिण्‍डौरी पुलिस अपील करती है कि अवैध गतिविधियो की जानकारी होने पर तत्‍काल पुलिस को सूचि‍त करे। डिण्‍डौरी पुलिस सदैव आपकी सेवा मे तत्‍पर है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।