गैंग रेप के आरोपियो को चंद घण्‍टे के अंदर किया गिरफ्तार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गैंग रेप के आरोपियो को चंद घण्‍टे के अंदर किया गिरफ्तार


 आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 19 फरवरी,दिनांक 18.02.2025 को पीडिता द्वारा महिला थाना डिण्डौरी मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि महिला के साथ सामूहिक बलात्‍कार हुआ है कि सूचना पर थाना शाहपुर मे दिनांक 19.02.2025 को असल कायमी कर पुलिस अधीक्षक डिंडोरी श्रीमती वाहनी सिंह के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी जगनाथ मरकाम व अनु.अधि.(पुलिस) शहपुरा  मुकेश अबिंद्रा के मार्गदर्शन मे त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर आरोपी गणेश तेकाम पिता महेश तेकाम निवासी कलगी टोला,दिलीप सिंह कुर्याम पिता पतिराम कुर्याम निवासी कलगी टोला को 24 घण्‍टे के भीतर  गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय पेश किया गया । विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक कुवरसिंह मरावी, सउनि. संतोष यादव, प्र.आर.312 खेमराज, प्र.आर.221 हरेसिंह सैयाम आर. 364 मितेन्‍द्र, आर.89 राजकुमार, आर0 06 ब्रजेश मरावी की सराहनीय भूमिका रही ।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।