IFMIS अंतर्गत Employee Profile का समग्र आईडी से सत्यापन एवं आधार से लिंक कराने हेतु निर्देश जारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

IFMIS अंतर्गत Employee Profile का समग्र आईडी से सत्यापन एवं आधार से लिंक कराने हेतु निर्देश जारी


 आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 19 फरवरी,अपर कलेक्टर डिंडौरी ने म.प्र.शासन वित्त विभाग के आदेशानुसार समस्त शासकीय सेवकों की IFMIS में उपलब्ध जानकारी का सत्यापन समग्र आई.डी. से कराए जाने हेतु साप्ताहिक समय-सीमा समीक्षा बैठक में लेते हुए सभी विभाग प्रमुख को पुनः निर्देशित किया है। संलग्न सत्यापन रिपोर्ट का अवलोकन कर सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी अपने कार्यालय के लंबित कर्मचारियों के सत्यापन की कार्यवाही 28 फरवरी 2025 तक अनिवार्यतः पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त रिपोर्ट डीडीओ लॉगिन पर "Treasury Wise Employee Samagra dashboard Screen" में भी उपलब्ध है, जिसका अवलोकन कर प्रगति समीक्षा अपने स्तर स्तर पर भी की जा सकती है। किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर या सत्यापन ना हो पाने के पीछे की वस्तुस्थिति के संबंध में लिखित में कोषालय को सूचित करने कहा गया है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।