आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 18 फरवरी,नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक परिवार की सदस्य एवं सरस्वती शिशु मंदिर की सेवानिवृत्त शिक्षिका स्व. श्री ओ. पी. तिवारी जी की धर्मपत्नी संजय सतीश संदीप तिवारी की माँ का आज मंगलवार, 18 फरवरी को सुबह 3 बजे, 75 वर्ष की आयु में हृदयाघात से निधन हो गया।
उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे उनके निवास, वार्ड नंबर 06, सिद्ध बाबा मंदिर, कलेक्टर चौराहे के पास से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
परिवारजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
आई विटनेस न्यूज 24 परिवार मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

